भारी बारिश के दृष्टिगत 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद।

सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट, 20 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद


(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को कल, यानी 20 अगस्त 2026 को बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों (CBSE, ICSE, UP Board आदि) के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: BSA
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पांडेय ने आदेश की प्रति जारी करते हुए कहा कि मौसम के खराब रुख और भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक रहेंगे उपस्थित, निपटाएंगे विभागीय काम
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई स्थगित रहने के बावजूद विद्यालय बंद नहीं रहेंगे। सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों जैसे - अपर आईडीसी, डीबीटी (DBT), यू-डायस+ (U-DISE+) समेत अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ